दिल्ली; पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को आज राजभवन में पद की शपथ दिलाई गई। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान उपस्थित हुए। राज्यपाल कटारिया ने शिव मंदिर में माथा भी टेका। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति तथा कुछ राजनीति पार्टी से जुड़े शीर्ष नेताओं कमेटी ने उनका अभिनंदन भी किया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही कटारिया चंडीगढ़ पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को राज्यपाल कटारिया को राजभवन में पंजाब पुलिस की ओर से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। उनका जन्म राजस्थान के उदयपुर में 13 अक्टूबर 1944 को हुआ था। 1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार विधायक बनें। उन्होंने 11 चुनाव में से 9 बार जीत हासिल की। उदयपुर से वे 9वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।