पंजाब: पंजाब से दिल्ली जा रही ट्रेन में लड़की की हत्या की खबर से हर तरफ हड़कंप मच गया है। पता चला है कि लड़की का शव ट्रेन के शौचालय से मिला है, जिसे जी.आर.पी. ने बरामद कर कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना फाजिल्का से दिल्ली जा रही ट्रेन की है। जैसे ही ट्रेन नाभा के धबलान स्टेशन पर पहुंची तो शौर मच गया कि शौचालय में लड़की का शव है। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने लड़की की हत्या की आशंका जाहिर की है, जो 24 वर्ष की बताई जा रही है। उसके माथे और गले पर चोट के निशान है।शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।