दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री रहे रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक से एक फिल्म हीरोइन के रोल का झांसा देकर चार करोड़ रुपए ठग लिए गए हैं। इस मामले में आरुषि के पति अभिनव पंत ने मुंबई के दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रमेश पोखरियाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं।इस मौके पर आरुषि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिमश्री फिल्म्स नाम की फर्म के जरिए फिल्म निर्माण और एक्टिंग करती हैं। इस दौरान मुंबई के दो लोगों मानसी वरुण और वरुण प्रमोद ने खुद को फिल्म कंपनी का डायरेक्टर बताकर उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने आरुषि से कहा कि उन्हें एक फिल्म में लीड रोल मिलेगा लेकिन इसके बदले पांच करोड़ रुपए की डिमांड की। साथ ही यह दावा किया कि फिल्म बनने के बाद आरुषि को तीन गुना मुनाफा होगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।