श्री गीता जयन्ती महापर्व के शुभ अवसर पर 11 दिसम्बर को श्री राम चौक कम्पनी बाग जालन्धर से निकाली जा रही श्री गीता जयन्ती शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म जनता मन्दिर पक्का बाग जालन्धर में श्रीमद्भगवद्गीता एवं श्री रामचरितमानस का पाठ रखा गया। मंत्रोच्चारण पं ज्योति प्रकाश, पं रोहित शर्मा,पुनीत पाठक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कमेटी की ओर से नगरवासियों से बढ चढ़ कर शोभा में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने समस्त नगरवासियों को श्री गीता जयन्ती महापर्व के शुभ अवसर पर आयोजित की जा रही शोभा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। श्री शर्मा ने सभी धर्म प्रेमियों से शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर शामिल होने का तथा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत करने का आह्वान किया। श्री शर्मा ने शोभा मार्ग में आने वाली सभी मार्किट कमेटियों से शोभा यात्रा का लंगर छबील पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत करने हेतु अनुरोध किया।
कमेटी के पदाधिकारियों अशोक शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, मोहनलाल शर्मा, गुलशन सभ्रवाल, प्रवीण कोहली,राहुल बाहरी व शशांक शर्मा ने बताया कि यह शोभा यात्रा श्री राम चौक कम्पनी बाग से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगी। यह शोभा यात्रा भगवान बाल्मीकि चौक पटेल चौक माईं हीरां गेट अड्डा टांडा अड्डा होशियारपुर खिंगरा गेट भगतसिंह चौक फगवाड़ा गेट से होती हुई श्री सनातन धर्म जनता मन्दिर पक्का बाग जालन्धर में सम्पन्न होगी। कमेटी सदस्यों ने बताया कि ने बताया कि देश भर से श्री गीता जयन्ती पर हिन्द समाचार ग्राउंड में हो रहे श्री गीता महासम्मेलन में महान सन्त महात्मा पधार रहे हैं। यह गीता सममेलन प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।