जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात जयपाल भुल्लर गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पंजाब डी.जी.पी. ने ट्वीट करके जानकारी दी हैपुलिस ने गिरफ्तार हुए गैगस्टर से 3 किलो हैरोइन और 2 हथियार जब्त किए है, जिसकी कीमत अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डी.जी.पी. ने लिखा उक्त गिरोह पाकिस्तान से सरहद पार हैरोइन मंगाता था।।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।