महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अम्बेनाली घाट पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक स्कॉर्पियो करीब 700 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 8 युवकों की मौत हो गई है। महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच हुआ है। पुलिस और बचाव दल ने मिलकर खाई से युवकों के शव निकाल लिए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने पंचनामा कराकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सड़क हादसा आज तड़के करीब 2:45 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने स्कॉर्पियो को खाई में गिरते हुए देखा तो पुलिस को बताया। मोड़ काटते हुए गाड़ी से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और कार सीधे खाई में जा गिरी। इस दौरान कार सवार युवक चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। इस हादसे ने साल 2018 में हुए हादसे की यादें ताजा कर दी। इसी घाट पर 8 साल पहले दापोली कृषि विश्वविद्यालय की बस खाई में गिर गई थी और कई लोगों ने जान गंवाई थी।