
चंडीगढ़ : अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सुखबीर सिंह बादल पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच “पंजाब बचाओ यात्रा” पर लगातार डटे हुए थे और लोगों से मिल रहे थे, जिसके बाद उनकी सेहत में थोड़ी गिरावट देखी गई है। सूत्रों के मुताबिक, अब वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया “पंजाब बचाओ यात्रा” की कमान संभालेंगे।
“पंजाब बचाओ यात्रा” आज लुधियाना के पायल से निकलने वाली थी, लेकिन अब इस यात्रा का नेतृत्व बिक्रम सिंह मजीठिया करेंगे। अकाली दल सूत्रों के मुताबिक सुखबीर बादल को डायरिया हो गया है, जिसके चलते अब उनका यात्रा में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।