जालंधर, 21 अप्रैल : जालंधर के अग्रवाल अस्पताल के मालिक की नगर निगम के कमिश्वर करणेश शर्मा के आदेशों की भी परवाह नहीं है। यहां तक कि एटीपी द्वारा लगाए गए ताले का भी अस्पताल ने परवाह नहीं किया। एटीपी द्वारा रोकने के बाद भी अग्रवाल अस्पताल के मालिक ने अवैध रूप से निर्माण जारी रखा है। जानकारी के मुताबिक बस्ती बावा खेल की पुली के आगे अवैध रूप से अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। अग्रवाल अस्पताल के इस अवैध निर्माण की लगातार शिकायते हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इस निर्माण का रेजीडेंशियल नक्शा पास है, लेकिन मौके पर अस्पताल बनाया जा रहा है। इसे लेकर कई शिकायतें निगम कमिश्नर से की गई है।शिकायतों के बाद नगर निगम के कमिश्नर से इसका काम बंद करवा दिया था। एटीपी ने मौके पर जाकर गेट में ताला लगा दिया था, लेकिन बावजूद इसके अग्रवाल अस्पताल का मालिक फिर से अवैध निर्माण करवा रहा है। इसे लेकर आज काफी हंगामा हुआ। लोगों ने कहा काम बंद करवाया जाए, उधर, एटीपी वजीर राज ने कहा है कि वे आज चंडीगढ़ में है। कल इस पर कार्रवाई की जाएगी

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।