जालंधर 7 सितंबर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्यशैली हर तरह से प्रभावित करने वाली है। यह बात भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला सचिव अजय चोपड़ा ने कही । उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर जिस भी विभाग में रहे हैं या पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए हर किसी को प्रभावित किया है। अजय चोपड़ा बीते दिनों दिल्ली में अनुराग ठाकुर से विशेष भेंट करके आए थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब की राजनीति पर भी उनसे चर्चा की ।
अजय चोपड़ा ने कहा कि अनुराग ठाकुर जब वित्त राज्य मंत्री थे तब भी उन्होंने अपने विभाग में काम करते हुए सभी को प्रभावित किया था। यह उन्हीं के काम का परिणाम है कि उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री से पूर्व मंत्री का दर्जा दे दिया गया। अब वह खेल और कारपोरेट मंत्रालय को संभालते हुए भी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम को रूप दे रहे हैं।
अजय चोपड़ा ने अनुराग ठाकुर के साथ पंजाब की राजनीति पर भी चर्चा की और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी गहराई से चर्चा की। अजय चोपड़ा ने अनुराग ठाकुर को बताया कि पंजाब में कांग्रेस पहले ही पंजाब में अपना आधार खो रही है और पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के मध्य चल रहे विवाद के कारण कांग्रेस अपना प्रभाव खो चुकी है, ऐसे में भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।