श्रीनगर, : दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार रात को आतंकियों ने दूसरे राज्यों के श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया। इस बार उन्होंने पिस्तौल का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में दो श्रमिक जख्मी हुए हैं। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल व उसके साथ लगते इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ दिया था, जो आज सुबह भी जारी है। दो दिनों में कश्मीर में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों पर यह दूसरा हमला है।आपको बता दें कि इससे पहले वीरवार की रात को आतंकियों ने चाडूरा में ईंट भट्ठा मजदूरों पर हमला किया था। इसमें बिहार के श्रमिक दिलखुश की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया था। शोपियां में अगलर जैनपोरा में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास दूसरे राज्यों के काफी श्रमिक रहते हैं। बीती शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आतंकियों ने वहां बाहर खड़े श्रमिकों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें हमले दो श्रमिक घायल हो गए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।