अमृतसर के अजनाला के कंदोवाली गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आरोपी ने अपनी मां मनबीर कौर, भाभी अवनीत कौर और ढाई साल के भतीजे सपात की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस स्टेशन गया और खुद को पेश किया. हत्या करने वाले अमृतपाल की उम्र करीब 37 साल है. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.