अरोड़वंश अरोड़ा खत्री महासभा रजि. पंजाब की तरफ से प्रधान ऋषि अरोड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में दोआबा की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें दोआबा के अलग अलग शहरों से लोगों ने उस बैठक में शिरकत की

मीटिंग की शुरुआत शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया और श्रद्धाजली भेंट की गई

प्रधान ऋषि अरोड़ा द्वारा अरोड़वंश अरोड़ा खत्री महासभा के संगठन का विस्तार करते हुए परवीन ग्रोवर बॉबी शाहकोट को उपप्रधान पंजाब,विजय कुमार पोपली नकोदर को उपप्रधान पंजाब, राजन अरोड़ा नवाशहर को उपप्रधान पंजाब, विक्रम अरोड़ा कपूरथला को उपप्रधान पंजाब, चरणजीत सिंह सिक्की जीरा को चेयरमैन,पंकज ढींगरा नकोदर को ज्वाइंट सैक्टरी पंजाब,रोहित गंभीर जालंधर को महासचिव पंजाब,विकास लखानी को कैशियर पंजाब, रविंद्र सिंह अनेजा को संरक्षक पंजाब, रमन नेहरा को फगवाड़ा ईकाई का प्रधान, सैफ चावला को यूथ विंग का उपप्रधान और रिटायर्ड कर्नल राम लाल अरोड़ा को अनुशासन कमेटी पंजाब का चेयरमैन लगाया गया और नियुक्ति पत्र दिए गए सभी नवनियुक्त सदस्यों ने ऋषि अरोड़ा का आभार व्यक्त किया और अपने अपने शहरों की इकाइयों को संगठित करने और अपने समाज के प्रति तन मन धन से सेवा कार्य में अग्रणी रहने का संकल्प लिया

इस मौके पर अरविंद सिंह टोनी नकोदर, अश्वनी लूथरा, रविकांत घई,अतुल तलवार जिमखाना,दिनेश कमल अरोड़ा,राजीव राजा अरोड़ा, यशपाल सफरी,कमल ग्रोवर, रोहित अरोड़ा,जतिंदर कुमार,पवन जुनेजा, शंटी चावला, राजकुमार अरोड़ा,रविंद्र अरोड़ा,सुरिंदर सिंह कैरो, सुशील कुमार रेहान,रमन कुमार आदि शामिल हुए

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।