जालंधर– देहात पुलिस ने लूटपाट और छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने अलग अलग शहरों में कई वारदातों को अंजाम दिया है।एसएसपी स्वपन शर्मा, डीएसपी कैलाश चंद्र ने बताया कि जालंधर दिहाती थाना पतारा की पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 गिरोहों के 4 सदस्यों को 3 देसी हथियारों और 2 को वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले 2 वर्षों से होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर, लुधियाना, पटियाला व अन्य शहरों में सरगर्म चल रहे थे। गत 16 तारीख को 3 व्यक्तियों ने भुवनेश्वर कुमार की टांग में गोली मार दी थी जो अपने भाई सहित तलवण रोड पर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। मुख्य अफसर थाना पतारा की तरफ से तुरंत कार्यवाही करते हुए 48 घंटों के अंदर-अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों से 3 देसी हथियार और वारदात को इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन भी बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों की पहचान साहिल, अवतार व जतिन के तौर पर हुई है। उक्त आरोपियों खिलाफ जालंधर व फरीदकोट जिलों में लूटपाट के कई मुकद्दमें दर्ज है। जानकारी अनुसार गत दिनों गोराया नजदीक 3 हथियारबंद लुटेरों द्वारा कार छीनी गई थी। इसी दिन गिरोह ने इलाके में कई अन्य लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम दिया था। आपको बता दें कि गिरोह के सरगना अजमेर सिंह को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अजमेर सिंह के खिलाफ जालंधर के आसपास के जिलों में कत्ल, फिरौती मांगने व हथियार के बल पर लूटपाट करने के 35 मुकद्दमें दर्ज हैं। आरोपी से एक करेटा कार व मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।