फगवाड़ा 6 अप्रैल (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू द्वारा प्रदेशों में लगाये जाने वाले साईन बोर्डों पर वहां की मातृभाषा को प्राथमिकता देने संबंधी संसद में किये ऐलान का स्वागत किया है। आज यहां वार्तालाप में आप पार्टी के जिला कपूरथला के प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन, जिला कैशियर हरजिन्द्र सिंह विर्क तथा जिला सह सचिव डा. जतिन्द्र सिंह परहार ने कहा कि उप राष्ट्रपति खुद  क्षेत्रीय भाषा वाले आन्ध्रा प्रदेश से संबंध रखते हैं, जहां के लोग स्थानीय भाषा तेलुगु को प्रथमता देते हैं। इसलिए वे क्षेत्रीय भाषा वाले प्रदेशों में रहते लोगों की समस्याओं से भली-भांति अवगत हैं। वर्णनीय है कि यह मुद्दा संसद के उच्च सदन राज्यसभा में टी.एम.सी. के एक सदस्य की ओर से उठाया गया था। जिस पर श्री वैंकेया नायडू जो कि सदन के सभापति भी हैं, उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेशों में लगाये जाने वाले साईन बोर्डों पर वहां की स्थानीय भाषा को प्राथमिकता दी जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को असुविधा न हो उसके बाद ही देश के अन्य राज्यों से संबंधित राज्य में आवागमन करने वाले तथा विदेशी नागरिकों की सुविधा के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी तथा अंगे्रजी का प्रयोग किया जाए

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।