मोगा, : पंजाब के मोगा से बड़ी खबर है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन योगेश गोयल ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। फिलहाल मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शहर के प्रमुख आर्बिट सिनेमा व होटल मालिक योगेश गोयल ने खुद को किन परिस्थितियों में गोली मारी है, इस पर अभी कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। बता दें क  योगेश गोयल सिर्फ व्यवसायी और अकाली दल के नेता ही नहीं रहे हैं बल्कि वह डीएम कालेज, बीएड कालेज समेत आर्य समाज से जुड़ी पांच शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक समिति में प्रमुख पदों पर रहे हैं। शनिवार सुबह जैसे ही योगेश की आत्महत्या की खबर फैली तो हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। योगेश गोयल जिंदादिल इंसान थे और सबके साथ आत्मीयता के रूप में बात करते थे। योगेश अकाली नेता तोता सिंह के करीबी थे। भाजपा कोटे की सीट काटकर जत्थेदार तोता सिंह ने उन्हें नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनवाया था। ऐसे में योगेश गोयल ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी है यह बात किसी के गले से नहीं उतर पा रही है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।