नई दिल्लीः मशहूर एक्टर दिनयार कॉन्ट्रैक्टर का निधन हो गया है। वह 79 साल के थे। उन्होंने बुधवार सुबह अंतिम सांसें लीं। आज यानी कि बुधवार को दोपहर साढे तीन बने उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिनयार ने ‘बाजीगर’, ‘खिलाड़ी’, ‘बादशाह’ और ’36 चाइना टाउन’ जैसी शानदार फिल्में दीं। वह कई पॉपुलर टीवी शो में भी नजर आए। उनकी शुरुआत एक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर हुई थी। वह खासतौर पर केवल गुजराती और हिंदी नाटकों में काम करते थे। दिनयार को साल 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।