झारखंड : झारखंड के देवघर जिले में रोपवे हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। और 48 लोगों को बचाने के लिए वहां परहेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हादसे में राहत कार्य जारी मुख्य बातेंकल हुए हादसे में 10 पर्यटक घायल हुए हैं। जिनमें से एक की मौत हो गई है।झारखंड के देवघर जिले में पिछले 16 घंटे से 48 लोगों की सांसे अटकी हुई हैं। शुरूआती जांच के अनुसार घटना तकनीकी खराबी के कारण ये हादसा हुआ है। ये लोग बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकूट पहाडिय़ों में रोपवे हादसे का शिकार हुए हैं। केबिन कारों के आपस में टकरा जाने से 12 केबिन हवा में अटक गए हैं। और उसमें 48 लोग फंसे हुए हैं। एआसमान में लटके हुए लोगों को बचाने का काम जारी है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।