नई दिल्ली,। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव से तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से लोगों को मुश्किलें हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक ओडिशा के कई स्थानों पर आज भारी वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चमक, 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ साथ बौछारें पड़ने की संभावना है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।