भोपाल। मध्य प्रदेश में रामनवमी पर हुई हिंसा अभी थमी ही थी कि राज्य में एक ओर हिंसा की घटना सामने आई है। वहां आज फिर से दो पक्षों के बीच हिंसा होने की बात सामने आई है। राज्य के करेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच में विवाद हुआ जिससे दोनों पक्षों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ति कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने एक दुकान और 2-3 मोटरसाइकिलों में आग लगा है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक में पीछे से गाड़ी टकराने से उसमें सवार 7 व्यक्तिओं में से 5 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोग अभी घायल हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।