कंपाला. स्थानीय औरत मरियम नबातांजी जब12 साल की थीं, तब उनका विवाह हुआ। एक साल बाद उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसी दौरान वह डॉक्टर के पास गईं। तब पता चला कि उनका अंडाशय असामान्य रूप से बड़ा है और गर्भ निरोधक गोलियां सेहत के लिए घातक हो सकती हैं। तब नबातांजी को नहीं पता था कि शरीर की यह विकृति उसे 38 बच्चों की मां बनने पर मजबूर कर देगी। 39 साल की महिला सारे बच्चों की परवरिश खुद कर रही है, क्योंकि दो साल पहले पति ने भी उससे किनारा कर लिया।

मरियम नबातांजी का परिवार।इस महिला के 4 बार 3-3 बच्चें हुए जब की 5 बार उसने4-4बच्चों  को जन्म दिया एक बार एसा मौका भी आया जब महिला ने 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। हालाकि उनमे से इक भी जिन्दा नहीं बचा। नवाबतंजी अपने बच्चों के साथ काम्पाला से 51 k.m उत्तर में स्तिथ गांव में रहती है उसका परिवार अफ्रीका में सबसे बड़ा है।

आखरी बार नवाबतंजी 2.5 साल पहले गर्भवती हुई थी तब उनके पेट में 6 बच्चे थे एक ने पेट में ही दम तोड़ दिया जिसकी वजह से उनमे से कोई भी जीवित नहीं रह सका।
नवाबतंजी का कहना है की ज्यादा बच्चे होने क लिए उसका बिता समय जिम्मेदार है उनके जन्म के 3 दिन बाद माँ छोड़ कर चली गयी। पिता ने फिरसे शादी की सौतेली माँ ने सभी बच्चों के खाने में कांच का गिलास तोड़ कर मिला दिया उसके सरे भाई बहन मारे गए और वह किसी तरह जान बचा सकी तब वह 7 साल की थी उसने एक रिश्तेदार के घर में शरण ली तब उसके मन में ख्याल था की वह सिर्फ 6 बच्चों को जन्म देकर अपना परिवार बनाएगी। अब उसकी सबसे बड़ी संतान 23 साल की है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।