हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की
एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू को 2 पंजाब (गल्र्स)
बटालियन एनसीसी जालंधर के तत्वावधान में एडीजी
प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। यह प्रशंसा पत्र
उन्हें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व
चंडीगढ़ डायरेक्टोरेट के एडीजी मेजर
जनरल जे.एस. संधू द्वारा प्रदान किया गया। यह
सम्मान उन्हें ट्रेनिंग सेशन 2021-22 के दौरान
एनसीसी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया। इस
अवसर पर कमांडिंग अफसर कर्नल एनपीएस तूर तथा
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन जी ने
उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में और सफलता प्राप्त
करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अजय सरीन ने
बताया कि एचएमवी का एनसीसी यूनिट सदैव ही अपनी
उपलब्धियों के कारण अग्रणी रहा है। एचएमवी
में एनसीसी का आर्मी विंग तथा एयर विंग है। सभी
कैडेट्स 2 पंजाब (गल्र्स) बटालियन एनसीसी
जालंधर तथा 1 पंजाब एयर स्कवाड्रन के मार्गदर्शन
में ऊंचाईंयां प्राप्त कर रहे हैं।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।