हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम.ए. (जर्नलिज्म एवं मॉस कम्यूनिकेशन) सेमेस्टर तीन की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल कर कालेज का नाम रौशन किया है। कु. प्रिया ने 400 में से 372 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कु. मोनिका ने 366 अंकों से चौथा स्थान, कु. सपना तिवारी ने 363 अंकों से छठा स्थान तथा कु. सिमरन ने 361 अंकों से सातवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ.  अजय सरीन जी ने छात्राओं तथा विभागाध्यक्षा  रमा शर्मा को बधाई दी तथा छात्राओं के मंगल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर  प्रियंका जैन व  भावना भी उपस्थित थे।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।