हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस (सेमेस्टर-3) की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। कु. दीक्षा ने 600 में से 555 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में द्वितीय तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. प्रियंका संधू ने 542 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया। कु. अनु कुमारी ने 540 अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं, उनके अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा एवं श्री अनिल भसीन भी उपस्थित थे।

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।