हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर को एसोचैम द्वारा ‘सामाजिक उत्कर्ष हेतु सर्वश्रेष्ठ संस्थान का अवार्ड लगातार चौथी बार प्रदान किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ.  अजय सरीन द्वारा यह अवार्ड एसोचैम 15वें अन्तर्राष्ट्रीय एजुकेशन लीडरशिप एंड स्किल डिवैलपमेंट समिट- 2022 के दौरान डिफेंस एंड टूरिज्म मंत्रालय के मंत्री  अजय भट्ट के करकमलों से नई दिल्ली में प्राप्त किया गया। इस समिट में चांसलरों, वाइस चांसलरों, प्राचार्यों, डीन, सरकारी व प्राइवेट संस्थानों के प्रोमोटरों, एडटैक स्टार्टअप, स्टेकहोल्डरों तथा देश के विभिन्न भागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एसोचैम देश का सबसे पुराना व महत्वपूर्ण एपैक्स चैम्बर है। यह देश के इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। प्राचार्या प्रो. डॉ.  अजय सरीन ने डीएवी कॉलेज प्रबन्धकत्र्री समिति में अपने मैंटर्स का धन्यवाद किया जिनकी निरंतर स्पोर्ट से यह सम्भव हुआ है। उन्होंने एचएमवी परिवार की फैकल्टी व छात्राओं को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।