जालंधर : आज महावीर मार्ग स्थित एपीजे, प्री -प्राइमरी द्वारा जन्माष्टमी का त्योहार उत्साह और उल्लास से ज़ूम एप के जरिए मनाया गया। नन्हे-मुन्ने छात्रों ने रंग बिरंगी पोशाकें और मोर -मुकुट लगा कर समां बांध दिया। उन्होंने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत चित्रण किया। अपनी माताओं के सहयोग से नन्हे -मुन्हों ने भजन, गीतऔर कृष्ण लीला गाकर सबको आनंदित कर दिया। प्रिंसीपल  गिरीश कुमार ने कहा कि आज के इस समारोह ने उन्हें मंत्र -मुग्ध कर दिया है और कृष्ण की बाल लीलाएं जैसे आंखों के सामने साकार हो उठी हैं। उन्होंने जन्माष्टमी के पावन पर्व की सबको शुभकामनाएं दी। समारोह में प्री -प्राइमरी इंचार्ज  सुषमा खरबंदा भी उपस्थित थीं।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।