जालंधर:-18.04.22
आज महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल में   अंतर कक्षा पंजाबी कविता उच्चारण प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता  प्रतियोगिता में कक्षा  6 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने विचार  बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करते हुए समा बांध दिया। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया |इस प्रतियोगिता के विषय थे -‘बचाव विच  ही बचाव है’, ‘ इंटरनेट दी दुनिया विच गवाचदा बचपन’ और ‘बिजली दी बचत’। इसके द्वारा विद्यार्थियों ने यातायात के नियमों के पालन का महत्त्व, बिजली की बचत की आवश्यकता और  इंटरनेट  का आवश्यकता अनुसार ही प्रयोग करने पर बल दिया| विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल  वी. के. खन्ना ने भाग लेने वाले  सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा बधाई देते हुए कहा कि पहला स्थान या दूसरा स्थान प्राप्त करना इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि प्रतियोगिता में भाग लेना।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है :-
कविता उच्चारण  प्रतियोगिता कक्षा 6 :-
पहला स्थान रणवीर सिंह
दूसरा स्थान क्रिअंश सेठ
तीसरा स्थान अवनी अग्रवाल
भाषण प्रतियोगिता कक्षा 7:-
पहला स्थान महीष मेहता
दूसरा स्थान तन्मय कपूर
तीसरा स्थान माहिम चोपड़ा और शरण्या भारद्वाज।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।