जालंधर

4 मई2022

2022-23 के लिए इन्वेस्टीच्योर सेरेमनी समारोह एमजीएन पब्लिक स्कूल, जालंधर में आयोजित किया गया । स्कूल ने मौजूदा सत्र के लिए छात्र पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई।

जुगाध सिंह हेड बॉय और सनमीत कौर को हेड गर्ल बनाया गया है। जान्या वाधवा और स्नीमरजोत सिंह क्रमशः डिप्टी हेड गर्ल और डिप्टी हेड बॉय की जिम्मेदारियों को निभाएंगे। हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय, डिप्टी हेड गर्ल के साथ कप्तानों, उप कप्तानों, खेल कप्तानों, सांस्कृतिक कप्तानों और चारों सदनों के प्रधानों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाने का संकल्प लिया।

फिजा मनचंदा और गुरकीरत सिंह (हेड गर्ल और हेड बॉय सत्र 2021-22) ने पुष्पगुच्छ के साथ हेड बॉय और हेड गर्ल को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रिंसिपल कंवलजीत सिंह रंधावा और वाइस प्रिंसिपल स•गुरजीत सिंह ने हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय और डिप्टी हेड गर्ल को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं ।उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

संगीता भाटिया-हेड मिस्ट्रेस प्राइमरी विंग,  सुखम-इंचार्ज प्री प्राइमरी विंग,  अमरदीप कौर-कोऑर्डिनेटर सी•सेकेंडरी विंग,  इंद्रप्रीत कौर-सीबीएसई कोऑर्डिनेटर और  सतविंदर सिंह-कोऑर्डिनेटर सीनियर विंग ने भी छात्रों को प्रमाण पत्र और सम्मान पत्र प्रस्तुत किए और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।

 

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।