जालंधर देहात के करतारपुर इलाके में लूट की बड़ी वारदात की सूचना है। करतारपुर में लुटेरे गनप्वाईंट पर फायनांसर के करिंदे से एक लाख रूपए की नकदी लूट कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान लुटेरों ने फायरिंग भी की। जालंधर देहात पुलिस द्वारा हाई एलर्ट करके वारदात की जांच शुरू की गई है।

जानकारी के मुताबिक फाईनांसर गुरजीत सिंह करतारपुर एरिया में उगाही कर रहा था। इसी दौरान एक्टिवा सवार लुटेरों ने उसे रोक लिया।

आरोप है कि लुटेरों ने फाईनांसर को गन प्वाईंट पर ले लिया। फाईनांसर द्वारा विरोध जताने पर लुटेरों ने फायरिंग की और नकदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि बैग में एक लाख रूपए से ज्याद रकम थी। सूचना मिलते ही जालंधर देहात पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।

उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के हर पहलू पर जांच की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में फायरिंग की बात से इंकार किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करवाए जा रहे हैं।

जांच के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।