जालंधर : आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर की अध्यक्ष श्री रमन पब्बी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आम जनता से झूठे वादे कर के सत्ता हासिल की थी और आज तकरीबन ढाई साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस अपना कोई भी वादा पूरा ना कर सकी है। शहर क्या पूरे पंजाब में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है और हम आए दिन लूटपाट, नशा तस्करी, रेप, रिश्वतखोरी की वारदातों के बारे में सुनते रहते हैं। कांग्रेस के राज में शरारती तत्वों मे कानून का डर इस तरह से खत्म हो गया है कि उन्होंने आजकल छोटी बच्चियों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसी ही एक निंदनीय घटना जालंधर के रामा मंडी क्षेत्र में कुछ दिन पहले सुनने को मिली थी। साथ ही रमन पब्बी ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि कैप्टन ने श्री गुटका साहिब की झूठी कसम खाई थी कि वे पंजाब से नशे को खत्म कर देंगे। पर अगर देखा जाए तो दिन प्रतिदिन नशे में वृद्धि हो रही है। आज हम जालंधर शहर कि किसी भी नशा छुड़ाओ केंद्र मे जाकर देख सकते हैं कि नशा किस कदर हमारे बच्चों की जवानी को खोखला रहा है। यही कारण है कि पंजाब से विदेश जाने वाले नौजवानों की गिनती सबसे ज्यादा है। पिछले साल तकरीबन पंजाब से 1 लाख 30 हजार युवा विदेश गए थे। इसी कारण पंजाब के कई कॉलेज बंद होने की कगार पर आ गए हैं क्योंकि पंजाब के नौजवानों की रुचि विदेश में जाकर बसने की हो गई है। कांग्रेस की लीडरशिप को जल्द से जल्द कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए कदम उठाने चाहिए ताकि पंजाब पूरी तरह से बर्बाद होने से बच जाए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।