कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में हुए परामर्श में उनकी अनदेखी की गई।

नयी दिल्ली। कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आनंद शर्मा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में हिस्सा लेंगे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।