मशहूर बांग्ला गायिका और अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता का सोमवार को अपने निधन हो गया।  वे बढ़ती उम्र से संबंधित कई बीमारियों से पीड़ित थीं।  रूमा गुहा ठाकुरता 84 साल की थीं।  उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।  कलकत्ता यूथ क्वायर (सीवाईसी) की संस्थापक रूमा ने बंगाल में ‘गाना संगीत’ और सामूहिक गानों को मशहूर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में सत्यजीत रे, तपन सिन्हा और तरुण मजूमदार जैसे प्रख्यात निर्देशकों के साथ काम कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।  रूमा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट के जरिये शोक जताया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।