फगवाड़ा 7 मई (शिव कौड़ा) स्थानीय न्यू मंडी रोड स्थित मोहन फास्ट फूड की दुकान पर कुछ दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों का बहादुरी के साथ मुकाबला करने वाली फगवाड़ा की दो बेटियों निधी वालिया और पल्लवी को आज केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ एवं उनकी धर्मपत्नी  अनीता कैंथ की तरफ से अपने अर्बन एस्टेट स्थित निवास पर सम्मानित करके उनका उत्साह वर्धन किया गया। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व दो मोटरसाईकलों पर सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने शाम के समय मोहन फास्ट फूड की दुकान से हजारों रुपए की नगदी झपटी थी और तेजधार हथियार के साथ दुकान मालिक कांधे पर प्रहार करके घायल कर दिया था। उस समय दुकान में मौजूद निधी वालिया और पल्लवी नामक दो युवतियां जो वारदात के समय ग्राहक के तौर पर वहां मौजूद थींउन्होंने बड़ी बहादुरी के साथ एक लुटेरे को धर दबोचने की कोशिश की थी। जिसके फलस्वरूप लुटेरों को एक मोटरसाइकल वहीं छोड़ कर भागना पड़ा। मोटरसाईकल के दस्तावेज और पुलिस को बरामद हुए ड्राइविंग लाइसेंस से जहां वारदात की गुत्थी को सुलझाने मदद मिली वहीं पुलिस को लुटेरों तक पहुंचने में बहुत कम समय लगा। सोम प्रकाश और अनीता कैंथ ने कहा कि जिस बहादुरी के साथ इन दोनों बेटियों ने लुटेरों का मुकाबला किया वह एक मिसाल है क्योंकि उनकी बहादुरी के बल पर ही लुटेरे इतनी जल्दी काबू किये जा सके। उन्होंने सभी महिलाओं से निधी वालिया पल्लवी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर अरुण खोसलाजीता पंडवा और नितिन चड्ढा आदि भी उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।