मोहाली (13/09/23)।
1911 में जन्मे, दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक, खेल रोल मॉडल सिख सुपरहीरो सरदार फोजा सिंह का आज वेव एस्टेट मोहाली में भाजपा के प्रदेश मीडिया संयुक्त सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने उनके गृह वेव एस्टेट मोहाली पहुंचने पर उनको जी आया कहा और उनको शॉल/लोई देकर सम्मानित किया। भाजपा के प्रदेश मीडिया संयुक्त सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि सरदार फौजा सिंह उनके घर पहुंचे और उन्हें तथा उनके परिवार को आशीर्वाद दिया।उभ्भा ने कहा कि आज सरदार फोजा सिंह से मार्गदर्शन मिला और उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा किये, देश-विदेश के जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनसे ज्ञान प्राप्त किया। उभ्भा ने कहा कि सरदार फोजा सिंह जी हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। भगवान उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दें। उभ्भा ने कहा कि 112 साल की उम्र में भी सरदार फोजा सिंह आसानी से सीढ़ियां चढ़कर पहली मंजिल पर पहुंचे। इस मौके पर मंडल सेक्रेटरी गुलशन सूद, भाजपा मंडल आईटी सेल सह संयोजक आशु ठाकुर, असम खुंगर व सरदार सुखबंस सिंह आदि मौजूद रहे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।