भारत विकास परिषद् जालंधर समर्पण द्वारा के जी एस पब्लिक स्कूल बस्ती गुजां में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् गायन एवं भारत माता के पूजन से प्रारंभ हुआ। शाखा अध्यक्ष अशोक चड्डा ने सभी का स्वागत किया एवं श्री जी डी कुंद्रा ने सभी को भारत विकास परिषद् के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री अशोक चड्डा ने गुरु शिष्य परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ग्यारह मेधावी छात्रों एवं ग्यारह उत्तम अध्यापकों को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया शाही ने भारत विकास परिषद् के कार्यों की सराहना करते हुए छात्रों एवं अध्यापकों को और परिश्रम करने को प्रेरित किया। स्टेट कन्वीनर श्री एन के महेंद्रू ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अनिल कुंद्रा, जगदीश चौहान, भुपिंद्र कुमार कालिया, नरेंद्र ग्रोवर, अश्वनी शाही, जी डी कुंद्रा, स्कूल स्टाफ और बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।