अमिरितसर : पंजाब के अटारी ईलाके के सीमावर्ती गांव मोदे में एक पादरी की अवैध संबंधों के चलते हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार पिछले लंबे समय से तरनतारन में रह रहे पादरी नरिन्दर सिंह के गांव मोदे की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस दौरान जब पादरी महिला को मिलने आया, तो उसके पारिवारिक सदस्यों ने पादरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गांव के लोगों ने बताया कि उक्त पादरी के तरनतारन में उक्त महिला के साथ अवैध संबंध बन गए थे। क्योंकि दोनों इकट्‌ठे मिल कर किश्तों पर सामान देने का काम भी करते थे।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।