लुधियाना : फेस-5 में स्थित कपड़ा फैक्टरी के अदंर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुसे चोरों ने फैक्टरी से मशीनों की मोटरें, सटैबलाइजर, ट्रांसफार्मर और कापर की तारें चोरी कर ली। सी.सी.टी.वी. की मदद से फैक्टरी मालिक जोगेश कुमार ने आरोपियों की पहचान कर ली। आरोपी रवि गिरी, विनोद और सोनू है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।