फगवाड़ा 30 मार्च (शिव कौड़ा) सर्व नौजवान सभा फगवाड़ा की ओर से सभा के चेयरमैन श्री सुरेश मल्हन यू.एस.ए. का जन्म दिन गुरू हरगोबिंद नगर स्थित नगर सुधार ट्रस्ट की ईमारत में चल रहे प्रशिक्षण सैंटर में सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। इस दोराना थाना सिटी फगवाड़ा के प्रभारी जोगिन्द्र सिंह एस.एच. ओ. थाना सिटी फगवाड़ा, कोनार्क जे ई इम्परूवमैंट ट्रस्ट और नरिन्द्र कुमार स्टैनो ए.डी.सी. दफ्तर के अलावा सुरेश मल्हन के भाई श्री रणजीत मल्हन विशेष तौर पर शामिल हुए। सभी ने मिलकर सुरेश मल्हन के जन्म दिन का केक काटा एवं उनके भाई रणजीत मल्हन को शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा समाज सेवा में डाले जा रहे योगदान को सराहनीय बताया। आयोजित समागम के दौरान एक जरुरतमंद परिवार को कन्या के विवाह के लिए घरेलू सामान, शगुन के अलावा एक जरूरतमंद विद्यार्थी को किताबों के लिए आर्थिक सहायता भेंट की गई। जोगिन्द्र सिंह एस.एच.ओ. सिटी ने भी अपने तौर पर लडक़ी को शगुन के तौर पर आर्थिक सहायता दी। गणमान्यों ने सभा की उपलब्धियों तथा हर साल नया मील पत्थर स्थापित करने के लिए सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की कड़ी मेहनत को सराहा व कहा कि उनकी टीम फगवाड़ा के आम लोगों के कल्याण की दिशा में उत्तम प्रयास कर रही है। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने सभी गणमान्यों, सैंटर की छात्राओं व अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डा. विजय कुमार महासचिव, गुरदीप सिंह तुली, नरिन्द्र सैनी, साहिबजीत साबी, जशनप्रीत, अनूप दुग्गल, मैडम सुखजीत कौर, गुरप्रीत कौर, टीशा सहायक टीचर, हरमनदीप कौर, सिमरनजीत कौर, आशा, दविन्द्र कौर, ऋतु, सोनी, नेहा, जसप्रीत, मीना, राजविन्द्र आदि उपस्थित थे।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।