जालंधर : संविधान चौक (बी.एम.सी. चौक) में लगी सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर आने से पहले इस घटना ने कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर निशान लगा दिया है।बता दें कि कल दोपहर के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर आएंगे।व गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेल मेलों का उद्घाटन करेंगे।इसके लिए पिछले कई दिन से पुलिस प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।शहर में सुरक्षा और अधिक बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बावजूद शहर के बीचो बीच प्रमुख संविधान चौक में लगी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गएपुलिस कर्मचारियों द्वारा स्प्रे के ज़रिए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे मिटाए गए साथ ही अधिकारियों द्वारा के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करवाई जा रही हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।