जालंधर : जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में आ रहे नए केस इस बात का प्रमाण हैं कि जिले में कम्युनिटी ट्रांस्मिशन हो चुकै जो अगर समय से नहीं संभला तो आने वाले समय में इसके कई बुरे प्रभाव देखने को मिलेंगे। जानकारी के अुसार बुधवार को जालंधर में कोरोना के नए केस सामने आए हैं। पहली सूची में जालंधर में कोरोना के 52 पेशेंट सामने आए हैं जिसके बाद जिले में कोरोना पेशेंट की संख्या बढ़ कर 4442 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 114 तक पहुंच चुका है।

निजात्म नगर में रहने वाले एक कोरोना पेशेंट की आझ मौत हुई है। आज पहली सूची में 32 केस निजी लैब के तता 20 केस जालंधर की लैब के हैं। इससे पहले मंगलवार सुबह पहली लिस्ट में 54 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जो संख्या बाद में 137 तक जा पहुंची। इसी के साथ जिले में दो लोगों की मौत भी हुई थी। इससे पहले सोमवार को 866 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई और उपचाराधीन रोगियों में से 75 और को छुट्टी मिल गई है।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।