जालंधर। गोपाल नगर में विवाहिता मनीषा के आत्महत्या मामले में उसके घरवालों ने वीरवार रात दो बजे थाना डिवीजन नंबर दो के बाहर हंगामा कर दिया। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति और ससुराल वालों की गिरफ्तारी न होने पर मायके वाले भड़क गए। उन्होंने थाना दो का घेराव कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि

धरना लगाने वाली न्यू माडल हाउस निवासी सुनीता ने बताया की उनकी बेटी मनीषा की शादी 10 साल पहले गोपाल नगर के रहने वाले करण के साथ हुई थी। करण और उसके घरवाले बेटी को दहेज के लिए तंग करते रहते थे। आरोप था कि करण और उसके घरवालों ने उनकी बेटी को मरने पर मजबूर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा जान दे दी। थाना दो पुलिस ने इस मामले की जांच कर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।