जालंधर  :प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत की अध्यक्षता में जालंधर वैस्ट के पदाधिकारियों के साथ 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। मोहिंदर भगत ने कहा कि जालंधर वेस्ट के भाजपा कार्यकर्तायों में आगामी 2022 विधानसभा चुनावों के लिए भारी उत्साह है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे है। पार्टी कार्यकर्ता सच्ची लगन से काम करे तो पार्टी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। जालंधर वेस्ट में नए मतदाताओं को जोड़ने की तैयारी चल रही है। आगामी विधानसभा 2022 में चुनाव जीत के लिए हम कोई कसर नही छोड़ना चाहते। इसके लिए बूथ स्तर पर तैयारियां शुरू की गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से लेकर मतदाताओं तक की रणनीति बनाई जा रही है। अब बूथ स्तर पर नए वोटरों को जोड़ने का काम किया जाएगा। यहां तक कि मतदाता बनाने से लेकर उनके वोट डलवाने की भी जिम्मेदारी बीजेपी कार्यकर्ताओं की होगी। भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने मोहिंदर भगत को विश्वास दिलाया कि जालंधर वेस्ट सीट भारी मतों से जीतकर पार्टी की झोली में डालेगें और भाजपा 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएगी। भगत ने पदाधिकारियों से मेहनत के साथ चुनावों के लिए जुट जाने के लिए निर्देशित किया। प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए। इस अवसर पर विनीत धीर कार्यकारिणी सदस्य , जिला महामंत्री राजीव ढीगरा, भाजपा नेता अमित संघा, प्रदीप खुल्लर, सुदेश भगत, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा मीनू शर्मा,भोला शर्मा, उषा शर्मा, मंडल 9 प्रधान सौरव सेठ,8 अमित लुधरा , 10 दविंदर भारद्वाज, जनकराज भगत, कमल लोच, अश्विनी अटवाल, सूबेदार यादव, गौरव जोशी,नीटा बहल, राजेश अरोड़ा, सुखविंदर सिंह, सतपाल पप्पू, संजीव शर्मा, विनोद मिश्रा, सुधीर अहीर उपस्थित थे

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।