हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब  कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बताया का रहा है कि बदमाशों ने एक के बाद एक 10 गोलियां चलाईं थी। घायल हालत में विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। यह वारदात सेक्टर-9 स्थित पीएचसी जिम के बाहर की बताई जा रही जहां वह प्रतिदिन जिम आते थे। इस वारदात के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां जंगल राज है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार की सुबह हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी फरीदाबाद के एक जिम में एक्सरसाइज करने आने आए थे। इस दौरान जब वह अपनी गाड़ी से उतर रहे थे तभी अज्ञात बदमाशोें ने उनपर गोली बरसा दी। बताया जा रहा है बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की जिससे विकास बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत सेक्टर-9 के कुछ दुकानदारों ने सर्वोदय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 12 गोलियों के खोखे मिले हैं।

इस घटना के बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी के नेता विकास चौधरी की फरीदाबाद में गोली मारकर हत्या आकर दी।  यहां ‘जंगल राज’ है, कानून का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि कल भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने वाली महिला को चाकू मार दिया गया था। इन सबकी जांच होनी चाहिए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।