फगवाड़ा 15 अप्रैल (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने आज पंजाब के माल और जल स्रोत मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा के साथ उनके गृहनगर होशियारपुर में भेंट की। इस दौरान उनके साथ आप नेता दलजीत सिंह राजू भी थे। जोगिन्द्र सिंह मान ने ब्रह्मशंकर जिम्पा को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट करके अपनी शुभकामनाएं दी और हर तरह के सहयोग का विश्वास दिलाया। इस भेंट बारे फगवाड़ा में जानकारी देते पूर्व मंत्री मान ने कहा कि ब्रह्मशंकर जिम्पा सुलझे हुए और हरमन प्यारे नेता हैं जो कि सदैव आम लोगों की सेवा में समर्पित रहते हैं। इसलिए ही होशियारपुर के लोगों ने उन्हें चार बार पार्षद के तौर पर चुनने के बाद इस बार होशियारपुर विधानसभा हलके की नुमायंदगी करने का अवसर दिया है। मान ने कहा कि जिम्पा की योग्यता को देखते हुए ही आप पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनको माल विभाग के मंत्री के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।