जालंधर : (पवन) आज देहाती पुलिस के पी पी एस जिला कम्युनिटी के अफसर गुरदेव सिंह द्वारा सभी साँझ केंद्रों के इंचार्ज , इंचार्ज ट्रैफिक सैल और एडवाइजरी बोर्ड के मैंबरों के साथ कॉन्फ्रेंस की गई। मीटिंग में सभी अफसरों को पंजाब में बढ़ रहे नशे की रोकथांम के लिया सहयोग देने को कहा गया और उन्हें कहा गया की वह जनता को भी जागरूक करे और अगर किसी का बच्चा नशे करता है तो उसे प्रेरित किया जाये की वह उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में आये। इस दौरान उन्होंने एक नंबर 9592556789 भी जारी किया जिस पर हम नशा बेचने वाले के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं और जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। कॉन्फ्रेंस में वातावरण को और पानी को बचने के लिए भी जागरूक किया गया और इसके लिए 112 नंबर भी जारी किया गया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।