जालंधर : स्वस्थय तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास
करता है। इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए डिप्स चेन
के विभिन्न स्कूलों में फ्रूट फिएस्टा गतिविधि का आयोजन
किया गया। जिसमें प्री विंग के सभी विद्यार्थी अपने घर से
पौष्टिक, फल लाये । यह गतिविधि विद्यर्थियों को पौष्टिक
आहार के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से अयोजित की गई।
जिसमें विद्यार्थियों को फलों के प्रति प्रोत्साहित करने के
लिए अध्यापकों द्वारा फलों को विभिन्न प्रकार से काट कर
उनहें आकर्षक रूप दिया गया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों
को फलों का महत्व समझाने के लिए विडियों दिखाई गई।
जिसमें उन्हें बताया गया कि फल ही स्वस्थ जीवन की
निशानी है। फल हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करते है।
इस दौरान अध्यापकों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों के
समझाया कि फल खाने से हमें क्सा-क्या लाभ होते है तथा
फास्ट फूड की क्या क्या हानियां। इसलिए हमें सदा घर का
खाना खाना तथा फल खाने चाहिए। इस दौरान सभी बच्चों ने अपनी कक्षा
मे पिकनिक मनाई तथा पौष्टिक आहार ग्रहण कर स्वस्थ
रहने की शपत ली। यह गतिविधि सभी स्कूलों के प्रिंसीपल
के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्री-विंग का
सारा स्टाफ भी उपस्थित था।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।