डीएवी कॉलेज‌ की‌ एनएसएस इकाई ने नए‌ जुड़े स्वयंसेवकों के‌ लिए ओरिएन्टेशन कार्यक्रम करवाया‌ गया, जिसके‌ तहित स्वयंसेवकों को‌ राष्ट्रीय सेवा योजना के‌ बारे‌ में महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने‌ इस‌ कार्यक्रम में मुख्य मेहमान‌ के तौर‌ पर‌ शिरकत‌ की। समन्वयक डॉ साहिब सिंह और अन्य‌ कार्यक्रम अधिकारियों ने‌ प्राचार्य डॉ राजेश कुमार‌ को पुष्पगुच्छ भेंट कर‌ स्वागत‌ किया। प्राचार्य ने एनएसएस से‌ अपने जुड़ाव सम्बन्धी अनुभव‌ को‌ छात्रों के‌ साथ सांझा‌ किया और‌ इस‌ प्लेटफार्म के‌ माध्यम‌ से‌ छात्रों को अपना सर्वाङ्गीण‌ विकास‌ करते‌ हुए एक‌ जिम्मेदार नागरिक बनते‌ हुए नए‌‌ आरम्भ‌ हुए‌ शैक्षणिक सत्र‌ में डट‌ कर काम‌ करने‌ के‌ लिए प्रोत्साहन दिया। समन्वयक डॉ साहिब सिंह‌ ने छात्रों को पंजाबी‌ लोक-कथाओं के‌ माध्यम‌ से सकारात्मक सोच के‌ साथ‌ कार्य‌ करने‌ पर‌ बल‌ दिया। मंच संचालन की‌ भूमिका में डॉ‌ गुरजीत कौर‌ ने एनएसएस से‌ जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी सांझा‌ की। इस‌ अवसर‌ पर‌ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक‌ शर्मा ने कार्यक्रम को‌‌ सफल‌ बनाने के‌ लिए प्राचार्य जी‌ का, कार्यक्रम अधिकारियों का‌ तथा‌ स्वयंसेवक छात्र/छात्राओं का‌ धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी गगन‌ मदान‌ ने भी‌ छात्रों के सामने‌ अपने‌ विचार‌ रखे। इस‌ कार्यक्रम में बड़ी संख्या‌ में पहुंचे एनएसएस स्वयंसेवकों ने‌ कार्यक्रम-अधिकारियों के साथ‌ प्रश्न-उत्तर भी किये।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।