जालंधर : डी ए वी कालेज जालन्धर में हुआ नान-टीचिंग एम्प्लाइज यूनियन का गठन
डी ए वी कॉलेज जालन्धर में नान-टीचिंग एम्प्लाइज यूनियन की नई टीम का
गठन किया गया। सर्व सहमति के साथ श्री मनोज कुमार को प्रधान और
अजय पाल को सचिव के तौर पर चुना गया। इसके इलावा उप प्रधान रामदेव,
सह-सचिव मनवर और कोषाध्यक्ष का कार्यभार दीपक नेगी को मिला। इस
मौके पर प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि संगठन में शक्ति के सिद्धांत को
आगे बढ़ाते हुए हम सब मिलकर कर्मचारियों के हकों के लिए आवाज़ बुलंद करते
रहेंगे। इस मौके पर अरविंद शर्मा ,रजनी जी,  रविंदर ,कालिया,
विजय कुमार, अरुण पराशर, जोगिंदर ठाकुर एंव अन्य साथी मौजूद रहे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।