डॉ. राजेश कुमार ने 26 सितम्बर, 2022 को डीएवी कॉलेज, जालंधर के प्राचार्य पद का पदभार ग्रहण
किया है। इस अवसर पर नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया तथा
कॉलेज प्रांगण में पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। डॉ. राजेश कुमार ने इससे पहले बतौर
प्राचार्य डीएवी कॉलेज, अजमेर व डीएवी कॉलेज, अमृतसर में अपनी सेवाएं बहुत सफलतापूर्वक प्रदान
की हैं।
प्रिन्सीपल इन्द्रजीत तलवार सदस्य, डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली ने इस मौके पर डीएवी कॉलेज
के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को बधाई व
स्वस्तिकामनाएं प्रेषित की।
कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल ने नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत किया और
कार्यभार हस्तांतरित करते हुए उनको बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
डॉ. राजेश कुमार ने पदमश्री डॉ पूनम सूरी, प्रधान, डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली, समस्त
डीएवीसीएमसी, स्थानीय डीएवी मैंनेजिग कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकाय सदस्यों
को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी कॉलेज, जालंधर का प्राचार्य बनना गौरव की बात है।
उन्होंने अपनी नई भूमिका में कॉलेज को आगे से आगे बढ़ाकर नई ऊंचाइयों पर ले जाने का विश्वास
दिलाया।
स्टाफ सचिव डॉ मनु सूद ने कहा कि डॉ. राजेश कुमार एक बहुत ही गतिशील, ऊर्जावान प्राचार्य होने
के नाते निश्चित रूप से कॉलेज, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास करने में
कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संस्था के प्रति उनकी पारदर्शिता, ईमानदारी, उद्देश्य और कार्य के प्रति समर्पण
सर्वविदित है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उप-प्राचार्य अर्चना ऑबराय, रजिस्ट्रार कुँवर दीपक, उप रजिस्ट्रार प्रो नरेश
कुमार, स्टाफ सचिव डॉ मनु सूद, संयुक्त सचिव प्रो पुनीत पूरी, सभी विभागों के अध्यक्ष, स्टाफ
सदस्य, नान टीचिंग स्टाफ, डीएवी कॉलेज, अमृतसर के टीचिंग व नॉन टीचिंग