नई दिल्ली, उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी तथा बारिश आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आसमान में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए है, लेकिन दिन में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि तापमान में यह बढ़ोतरी लंबे समय के लिए नहीं होगी। तीन दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा और तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच सकता है। इस हफ्ते उत्तराखंड, मेघालय, केरल, असम समेत कई अन्य राज्य में बारिश होगी। आइएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है।दिल्ली एनसीआर में आज गर्मी कम है, लेकिन तापमान बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। चमकदार और तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तामपान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 19 और 20 मई को अधिकतम तामपान 44 से 45 डिग्री के स्तर को छू सकता है। इसके बाद 21 मई को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजधानी के मौसम में बदलाव होंगे। 21 मई को आंधी की संभावना है। इसके बाद तापमान 42 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इसके बाद 22 मई को बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान 40 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। वहीं 23 मई को भी तापमान कुछ कम ही बने रहने के आसार हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।