महाराष्ट्र के मुंबई ठाणे, कल्याण, पालघर और आस-पास के जिलों में हुई बारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया है। इससे बृहन मुंबई नगरापालिका के नाला सफाई को लेकर किए गए दावों की पोल खुल गई है। वहीं करंट लगने से तीन और दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बारिश के कारण पांच लोगों के घायल होने की भी खबर है। इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और ठाणे में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है।
बीएमसी आपदा प्रबंधन के अनुसार करंट लगने के दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई है। सुबह 7.656 मिनट पर चार लोग करंट की चपेट में आ गए थे। जिनमें से अस्पताल में 60 साल के राजेंद्र यादव और 24 साल के संजय यादव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक बच्चे सहित दो का इलाज चल रहा है। अंधेरी (पश्चिम) में सुबह 7:48 बजे 60 साल की काशिमा युडियार की करंट लगने से मौत हो गई है।
महाराष्ट्र के पुणे के कोंढवा में एक सोसाइटी की दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। इस दुर्घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, दीवार मोटी और भारी थी, जिसके ढहने से लोग उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। दीवार गिरते ही लोगों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच चुके हैं। मरने वालों का संख्या बढ़ने की आशंका है।
मुंबई की धड़कन कही जानी वाली लोकल ट्रेनों पर भारी बारिश का असर पड़ा है। लोकल की तीनों लाइन इससे प्रभावित हुई हैं। 33 उपनगरीय ट्रेनें रद्द हो गई वहीं 250 ट्रेनें देरी से चलीं। मध्य रेलवे पर विक्रोली-कांजूरमार्ग और ठाणे स्टेशन पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमानों के संचालन में कम विजीबिलिटी के कारण 15 मिनट की देरी हुई। ईस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग और वेस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर कई जगहें जलभराव की चपेट में आ गई हैं।
दिल्ली मे लोग गर्मी से बेहाल हैं। यहां तपती गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। यहां के निवासियों को बारिश के लिए दो जुलाई तक का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि कहा जा रहा है कि राजधानी में दो जुलाई को मानसून दस्तक देगा। फिलहाल यहां का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस है। कुल मिलाकर बारिश के लिए अभी थोड़ा सब्र रखना पड़ेगा।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।